वक़्त ने किया क्या हसीं सितम



#hindi

वक़्त ने किया क्या हसीं सितम
तुम रहे ना तुम, हम रहे ना हम

बेक़रार दिल इस तरह मिले
जिस तरह कभी हम जुदा न थे
तुम भी खो गए, हम भी खो गए
एक राह पर चल के दो क़दम

जायेंगे कहाँ सूझता नहीं
चल पड़े मगर रास्ता नहीं
क्या तलाश है कुछ पता नहीं
बुन रहे है दिल ख़्वाब दम-ब-दम

-कैफ़ी आज़मी

24 February 2018 20:53

0 comments:

Post a Comment

 
Copyright स्वच्छंदी मनाचा प्रवास 2009. Powered by Blogger.Designed by Ezwpthemes .
Converted To Blogger Template by Anshul .